{"_id":"69ac6ea05abddcd4030c6a4c","slug":"complete-the-investigations-soon-asp-bahraich-news-c-13-1-lko1125-1634597-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरी करें विवेचनाएं : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरी करें विवेचनाएं : एएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम उत्तम ने शनिवार को एसपी कार्यालय में जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व विवेचकों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने थानावार आपराधिक घटनाओं व उनकी विवेचना की जानकारी ली। साथ ही चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए निर्देशित भी किया। थाना प्रभारियों को उनके कार्यक्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने व नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं के जल्द निपटारे, अपराधों की रोकथाम, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता रखने के लिए भी निर्देशित किया। गोष्ठी में सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा, सीओ इकौना भरत पासवान व सीओ अपराध आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
