सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crowds gathered at petrol pumps, rumours raised concerns

Bahraich News: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों ने बढ़ाई चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 08 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at petrol pumps, rumours raised concerns
विज्ञापन

Trending Videos
श्रावस्ती। ईरान-इस्राइल व अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चलते शनिवार को अचानक पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई। तेल खत्म होने की अफवाह के बीच लोगों में वाहनों की टंकियां फुल करवाने की होड़ मच गई। हालांकि जिला प्रशासन ने जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल मौजूद होने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।



पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच अब अफवाहों का बाजार भी गर्म होने लगा है। लोगों में युद्ध के चलते तेल आपूर्ति बाधित होने व तेल के दामों में भारी बढ़ोतरी होने की अफवाह है, जिसका असर पेट्रोल पंपों पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फैल रहीं अफवाहों ने इस चिंता को और हवा दी है, लोगों में वाहनों की टंकियां फुल करवाने की होड़ मच गई है। शनिवार को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन की अपेक्षा अधिक संख्या में लोग पहुंचे।



मांग बढ़ने से कुछ जगहों पर ईंधन की आपूर्ति पर दबाव भी बढ़ गया है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। साथ ही देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य होने और किसी भी प्रकार की कमी की कोई आशंका न होने की बात कही गई।

डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। जिले वासियों को किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उपयोगिता के हिसाब से ही ईंधन खरीदें और परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed