{"_id":"69b308b6b37ee7101c0cf574","slug":"construction-of-a-bridge-near-pusupurwa-started-at-a-cost-of-rs-275-crore-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145722-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पुसूपुरवा के पास 2.75 करोड़ से पुल का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पुसूपुरवा के पास 2.75 करोड़ से पुल का निर्माण शुरू
विज्ञापन
पूसूपुरवा में पुल निर्माण के लिए पूजन करते विधायक।
- फोटो : पूसूपुरवा में पुल निर्माण के लिए पूजन करते विधायक।
विज्ञापन
शिवपुर। बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम पुसूपुरवा के पास लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन बृहस्पतिवार को नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। भूमि पूजन के साथ ही पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस पुल के निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। विधायक राम निवास वर्मा के प्रयासों से इस परियोजना को स्वीकृति मिली और अब निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। पुल बनने से क्षेत्र के करीब 23 गांवों को सीधा आवागमन का लाभ मिलेगा। इनमें गुजराती पुरवा, अंबरपुर, चौकसाहार, बरुहीटपरी, बेला मकान, तिगड़ा, पुसूपुरवा, डाला पुरवा, अरनवा, बलदुपुरवा सहित कई गांव शामिल हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह पूरा इलाका बाढ़ प्रभावित है। बरसात और बाढ़ के समय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पुल के अभाव में स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई बार लोगों को लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ता था। विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि अमन वर्मा, बेहड़ा ग्राम प्रधान सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ बुल्लू, अंशु मिश्रा सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos