{"_id":"69cebbc26b4c3656550e06f5","slug":"contract-worker-killed-five-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146879-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में संविदाकर्मी की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में संविदाकर्मी की मौत, पांच घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा। सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को एक संविदाकर्मी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। ये हादसे मिहींपुरवा, कोतवाली देहात, रुपईडीहा व फखरपुर में हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिहींपुरवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज के संविदाकर्मी मनीष वर्मा (26) अपने साथी देशराज के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से गैस लेने नानपारा जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे रायबोझा के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि देशराज का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है।
उधर कोतवाली देहात के सिसई हैदर निवासी रामरूप (50) को टिकोरा मोड़ से लौटते समय पेट्रोल पंप के निकट देर शाम तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बौंडी प्रतिनिधि ने बताया कि चेतरा गांव में रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे आदर्श (18) को टक्कर मार दी, स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
चरदा प्रतिनिधि के अनुसार बाबागंज में दंगल देखकर लौट रहे फिरोज खान (16) को देर शाम अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई है। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं फखरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक रुकनापुर बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बाबू (30) को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाबू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos