सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crowds are gathering at agencies due to e-KYC

Bahraich News: ई केवाईसी के चक्कर में एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 20 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crowds are gathering at agencies due to e-KYC
नानपारा स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए लगी भीड़।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद ई केवाईसी की अनिवार्यता ने नानपारा तहसील में गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ खड़ी कर दी है। हालात ये हैं कि हजारों उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, जबकि सर्वर धीमा होने से सत्यापन प्रक्रिया भी बाधित हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और एजेंसियों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई है।
Trending Videos



नानपारा तहसील में 23 हजार से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से करीब छह हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जो पहले नियमित गैस नहीं लेते थे, लेकिन अब ई केवाईसी के कारण एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। उज्ज्वला योजना के हजारों लाभार्थियों में भी बड़ी संख्या में लोगों की केवाईसी अभी लंबित है, जिससे भीड़ और बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नानपारा गैस एजेंसी के चित्रांशु सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी पर पर्याप्त एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध हैं। स्टाक में बुधवार को 720 सिलिंडर के दो लोड आए थे, जिनमें से 533 सिलिंडर वितरित कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी 451 सिलिंडर का स्टॉक है, जो वितरित किया जा रहा है। शाम तक दो गाड़ियों का लोड एजेंसी पर आ रहा है। पर्याप्त गैस उपलब्ध है, लगातार आपूर्ति भी हो रही है, लेकिन अफवाहों और ई केवाईसी के कारण लोग भीड़ लगा रहे हैं।


-----------
अलग-अलग बनाएं काउंटर
उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था पटरी पर आ रही है। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर कहा कि ई केवाईसी, बुकिंग और पूछताछ के लिए अलग-अलग काउंटर बनाएं, जिससे अनावश्यक भीड़ न लगे। एसडीएम ने समय पर डोर डिलीवरी करवाने के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।

-------------
फखरपुर में नहीं हुआ गैस का वितरण, परेशान रहे लोग
फखरपुर कस्बे में तीन दिन से गैस सिलिंडर के लिए लोगों की कतार लग रही थी। सुबह से ही लोग लाइन लगा रहे थे। बृहस्पतिवार को लोग पहुंचे तो जरूर, लेकिन गैस एजेंसी का ताला नहीं खुला। कस्बा निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल सका। आज एजेंसी पर ही ताला लगा हुआ है। वहीं मालिक राम और अली रजा ने कहा कि एजेंसी के लोग मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed