सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Disabled get assistive devices at Vikas Bhawan

Bahraich News: विकास भवन में दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Disabled get assistive devices at Vikas Bhawan
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद गोंड ने दस पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की।
Trending Videos


उन्होंने बताया कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना का मुख्य लक्ष्य दिव्यांगजनों को पेंशन और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम और खुशहाल बनाना है। इन उपकरणों की मदद से दिव्यांगजन न केवल स्वावलंबी बनेंगे, बल्कि समाज की मुख्यधारा से भी जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक (पीडी) डीआरडीए मनीष कुमार सहित विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed