सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Divorce granted for opposing second marriage

Bahraich News: दूसरी शादी का विरोध करने पर दिया तलाक

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Divorce granted for opposing second marriage
विज्ञापन
बहराइच। एक गर्भवती महिला के पति ने चोरी-छिपे दूसरा निकाह कर लिया। विवाहिता के आपत्ति करने से नाराज पति ने महिला को तलाक दे दिया। महिला ने तलाक के बाद दहेज का सामान व नकदी हड़पने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos



रिसिया के ग्राम लखैया जदीद निवासी अमीना ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनका विवाह ग्राम लौकी निवासी सूफियान के साथ वर्ष 2025 में 11 मई को हुआ था। इस समय वह नौ माह की गर्भवती हैं। कुछ दिनों पूर्व पति सूफियान ने चोरी-छिपे किसी दूसरी महिला से निकाह कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीना ने बताया कि उनके विरोध करने पर 15 फरवरी को सूफियान ने तलाक दे दिया और निकाह में दी गई चार लाख की नकदी व दहेज के अन्य सामान को भी हड़प लिया। काफी प्रयास के बाद भी बात न बनने पर बृहस्पतिवार को अमीना ने महिला थाने में तहरीर दी। एएसपी अशोक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed