{"_id":"69c976a4b92121090b0c08b7","slug":"farmer-survives-leopard-attack-panic-grips-village-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146634-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए के हमले में बचा किसान, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए के हमले में बचा किसान, गांव में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्निया घाट रेंज के बाजपुर बनकटी गांव में तेंदुए के हमले से एक किसान शनिवार रात बच गया। घटना उस समय हुई जब किसान अपने खेत की रखवाली कर रहा था। तेंदुआ एक बैल का शिकार करने के बाद पुआल की आड़ में छिपकर बैठा था।
किसान राजेश मौर्य ने बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे वह अपने खेत पर थे, तभी तेंदुए ने अचानक उन्हें दौड़ा लिया। राजेश की चीख सुनकर, आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
Trending Videos