फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers practicing advanced farming using DSR technology.

Bahraich News: डीएसआर तकनीक से उन्नत खेती कर रहे किसान

Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers practicing advanced farming using DSR technology.
जलवायु-स्मार्ट खेती की जानकारी देते अ​धिकारी।
बहराइच। जिले में जलवायु-स्मार्ट कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह प्रयास उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण सहायता परियोजना (यूपी-डास) के तहत हो रहा है। इसके अंतर्गत यूपी एग्रीज परियोजना डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) तकनीक से धान की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। तेजवापुर और फखरपुर विकास खंड के गांवों में फील्ड लेवल डेमोंस्ट्रेशन (एफएलडी) स्थापित किए गए हैं। यहां किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिल रहा है।
विज्ञापन

खम्हरिया शुक्ल, गजपतिपुर, रामगांव और टेड़वा बसंतपुर गांवों में प्रदर्शनों का विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई) के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आरके मलिक ने इसमें भाग लिया। एसोसिएट साइंटिस्ट डॉ. धीरज तिवारी और क्लस्टर कोऑर्डिनेटर डॉ. विपिन कुमार भी मौजूद थे। परियोजना वैज्ञानिक डॉ. विपिन कुमार शर्मा और जूनियर रिसर्च टेक्नीशियन राघवेंद्र ने भी किसानों से संवाद किया। विशेषज्ञों ने डीएसआर तकनीक की बारीकियां समझाईं। डॉ. मलिक ने खरपतवार नियंत्रण को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने समय पर खरपतवारनाशी, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, उचित बीज दर और नियमित निगरानी से बेहतर उत्पादन की बात कही। विशेषज्ञों के अनुसार, डीएसआर तकनीक से कम पानी, कम श्रम और कम लागत में खेती संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed