{"_id":"69ceadf9ac3c6b41430d4ace","slug":"fire-broke-out-due-to-unknown-reasons-eight-bighas-of-wheat-crop-burnt-bahraich-news-c-104-1-slko1011-119124-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अज्ञात कारणों से लगी आग, आठ बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अज्ञात कारणों से लगी आग, आठ बीघा गेहूं की फसल जली
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा तहसील क्षेत्र में बेगमपुर गांव के पास गेहूं की फसल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
विज्ञापन
Trending Videos
तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र में बेगमपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अग्निशमन दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई।
जमुनहा तहसील की ग्राम पंचायत मानवडीह निवासी इस्माइल का खेत बेगमपुर के पास स्थित है। बुधवार को उन्होंने गेहूं की फसल कटवा ली थी, खेत में फसल का अवशेष पड़ा था। बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात कारणों से फसल के अवशेष में आग लग गई। खेत से लपटें उठती देख ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
तेज हवा के चलते कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों में लगी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी।
अग्निशमन दस्ते ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन आग की चपेट में आने से बेगमपुर निवासी कलीम खां की एक बीघा, रंजीत की एक बीघा, सुकई की चार बीघा, मुलीम अली की एक बीघा व मानवडीह निवासी गड्डे की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
आग लगने की सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक रामकिसुन व लेखपाल अभिषेक जायसवाल ने नुकसान का आकलन किया और ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
आग से 10 बीघा गन्ना व दो बीघा गेहूं जला
वीरपुर। इकौना विकासखंड की ग्राम पंचायत श्रीजोत अमारेभरिया निवासी रामनिवास की गन्ने की फसल में बृहस्पतिवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत से लपटें उठती देख ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, लगभग 10 बीघा गन्ने की फसल जल कर नष्ट हो गई। आग ने पास में लगी किसान अशोक कुमार की गेहूं की फसल को भी चपेट में ले लिया। आग से अशोक की दो बीघा गेेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी है। (संवाद)