{"_id":"69f4f23095f6956f370368bd","slug":"gas-shortage-disrupts-wedding-ceremonies-bahraich-news-c-98-1-slko1007-148541-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गैस की किल्लत से वैवाहिक समारोह में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गैस की किल्लत से वैवाहिक समारोह में बाधा
विज्ञापन
बहराइच में स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर इंतजार करते लोग।
- फोटो : बहराइच में स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर इंतजार करते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में गैस की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है, जबकि मौजूदा समय में सहालग का दौर चल रहा है। वैवाहिक समारोह में कैटरिंग के लिए आयोजकों को गैस सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि पूर्ति कार्यालय में प्रतिदिन सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा आयोजकों को बमुश्किल एक सिलिंडर ही उपलब्ध कराया जाया रहा है। आयोजक मजबूरीवश अधिक दामों में सिलिंडर लेने को मजबूर हैं।
जिले में गैस की समस्या से आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। गैस की बुकिंग कराने के बाद दस से 15 दिन बीत जाने के बाद गैस प्राप्त हो रही है। सहालग के समय लगन की एक तिथियों पर दो से तीन दर्जन वैवाहिक समारोह आयोजित हो रहे हैं। समारोह के दौरान कैटरिंग की व्यवस्था में इस्तेमाल होने वाले सिलिंडरों को लेने के लिए कार्यक्रम आयोजकों के पसीने छूट रहे हैं। सरकार ने सहालग में आयोजकों के लिए एक आवेदन पर दो व्यावसायिक सिलिंडर दिलाने की व्यवस्था जरूर बनाई है, लेकिन गैस गोदामों पर सिलिंडरों की नियमित खेप न पहुंचने से सरकार की व्यवस्था जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है।
फखरपुर के ग्राम माधोपुर निवासी मुकीद ने बताया कि उनके भाई सोनू की दस मई को बरात जानी है और 11 मई को गांव पर रिसेप्शन पार्टी है। करीब छह सौ लोग कार्यक्रम में आमंत्रित है। कैटरर ने कम से कम चार सिलिंडर की मांग की है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। सुमेरपुर गांव निवासी ननकू वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह एक मई को होना है। तीन सौ निमंत्रणपत्र वितरित किए गए है। करीब पांच सौ लोगों के भोजन की व्यवस्था बनाई गई है। कैटरर ने छह सिलिंडरों की मांग की है, लेकिन दो ही मिल पाए हैं।
उपलब्धता के आधार पर दिया जा रहा सिलिंडर
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन सौ से अधिक वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजकों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। गैस गोदामों में उपलब्धता के अनुसार से आयोजकों को एक से दो सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग की कोशिश है कि आयोजकों को निराश होकर वापस लौटना न पड़े।
Trending Videos