सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Growing concern over the conservation system of the Forest Department

Bahraich News: वन विभाग की संरक्षण व्यवस्था पर बढ़ी चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 03 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Growing concern over the conservation system of the Forest Department
कतर्नियाघाट वनक्षेत्र में हाथियों का झुंड।  (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की बिछिया बीट में मंगलवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हाथी रिजर्व घोषित होने के बाद यह पांचवें हाथी की मौत है, जिसने वन विभाग की संरक्षण व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है।
Trending Videos


सेवानिवृत्त वनाधिकारी एसके सिंह के अनुसार, घटनास्थल पर बिखरे बेंत के जंगल हाथियों के बीच आपसी संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। आशंका है कि हाथियों के झुंड में वर्चस्व की लड़ाई या किसी आक्रामक नर हाथी (टस्कर) के हमले में हथिनी की जान गई होगी। हालांकि, घटनास्थल नेपाल सीमा से मात्र आठ किलोमीटर दूर होने के कारण अन्य संभावनाओं से भी मना नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क से हाथियों का झुंड अक्सर खाता कॉरिडोर के जरिए यहां आता-जाता रहता है। इसे देखते हुए 2021-22 में इस क्षेत्र को हाथी रिजर्व बनाया गया था। जानकारों का कहना है कि केवल रिजर्व घोषित करना काफी नहीं है, बल्कि बढ़ते मूवमेंट के साथ जमीनी निगरानी और सुरक्षा को और मजबूत करना होगा।

डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि हाथी रिजर्व बनने के बाद से गश्त और निगरानी व्यवस्था को पहले से बेहतर किया गया है। इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में चौकसी और बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

-------------
जानिए हाथी कब करते हैं संघर्ष?

प्रजनन काल (मेटिंग सीजन) में
झुंड पर वर्चस्व को लेकर
भोजन और क्षेत्र को लेकर विवाद
टस्कर हाथियों के बीच आक्रामक टकराव



-----------
5 मार्च 2021: सदर बीट में नर हाथी की मौत
फरवरी 2025: खाता कॉरिडोर (नेपाल सीमा) में नर हाथी की मौत
फरवरी 2025: ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में नर हाथी की मौत
दिसंबर 2025: गेरुआ नदी में मादा शावक की मौत
31मार्च 2026: बिछिया बीट में मादा हाथी का शव मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed