{"_id":"69b7000e1d6f32a20505d414","slug":"helipads-to-be-constructed-at-mahsi-and-tejwapur-at-a-cost-of-rs-207-crore-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145860-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महसी और तेजवापुर में 2.07 करोड़ रुपये से बनेंगे हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महसी और तेजवापुर में 2.07 करोड़ रुपये से बनेंगे हेलीपैड
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के बाढ़ प्रभावित महसी और जिला मुख्यालय से सटे तेजवापुर ब्लॉक में दो हेलीपैड बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं के लिए कुल 2 करोड़ 7 लाख 15 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। दोनों हेलीपैड का निर्माण वीआईपी आगमन के दौरान हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाएगा।
पहला हेलीपैड विकासखंड महसी की ग्राम पंचायत गंगापुर में बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 1.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना को पूरा करने की समय-सीमा 12 माह निर्धारित की गई है।
दूसरा हेलीपैड विकासखंड तेजवापुर की ग्राम पंचायत ढढ़ायल में प्रस्तावित है। इसकी अनुमानित लागत 86.05 लाख रुपये है और इसे छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दोनों परियोजनाओं के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि 17 मार्च से 24 मार्च तक ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद चयनित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य सौंप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हेलीपैड बनने से जिले में वीआईपी दौरे के दौरान हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग की व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में भी इनका उपयोग किया जा सकेगा।
Trending Videos