सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hockey match ends in a draw with three goals each

Bahraich News: तीन-तीन गोल के साथ हॉकी मैच हुआ ड्रॉ

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 03 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hockey match ends in a draw with three goals each
 बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हॉकी खेलते ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी का रोमांचक अभ्यास मैच खेला गया। यह मुकाबला स्टेडियम की टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन के खिलाड़ियों के बीच हुआ। शुरू से ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर लगातार दबाव बनाए रखा।
Trending Videos


मैच के पहले हॉफ में ही दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन मजबूत डिफेंस के चलते ज्यादा गोल नहीं हो सके। दूसरे हॉफ में खेल और भी रोमांचक हो गया। खिलाड़ियों ने तेज पासिंग और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। अंत तक दोनों टीमों ने 3-3 गोल किए, जिससे मुकाबला बराबरी पर खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में रेफरी की जिम्मेदारी कोच मोहम्मद आरिफ और राकेश ने संभाली। उनके फैसले निष्पक्ष रहे और खेल सुचारु रूप से चला। इस मौके पर खिलाड़ी मोहम्मद तौसीफ, प्रखर, अंशुमान, समर सिंह, प्रत्यूश, आयुष और आदित्य सैनी समेत कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed