{"_id":"69f78e0d1656ec52470bc4ab","slug":"instructions-given-to-farmers-for-technology-based-farming-bahraich-news-c-98-1-slko1009-148672-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किसानों को तकनीक आधारित खेती के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किसानों को तकनीक आधारित खेती के दिए निर्देश
विज्ञापन
ग्राम रिठौरा में खेत का निरीक्षण करते अधिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा नामित मंडलीय टास्क फोर्स अधिकारी अपर कृषि निदेशक चावल एलबी यादव का दो दिवसीय दौरा जनपद में रविवार को सम्पन्न हुआ।
पहले दिन शनिवार को उन्होंने विकासखंड जरवल के ग्राम रिठौरा में प्रगतिशील कृषक अजय वर्मा के खेत में उर्द व गन्ना की इंटरक्रॉपिंग का निरीक्षण किया। फसल की स्थिति अच्छी पाई गई। उन्होंने किसानों को जायद में खाली खेतों में सहफसली खेती अपनाकर आय बढ़ाने की सलाह दी। इसके बाद कृषि भवन बहराइच में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
दूसरे दिन रविवार को कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत चयनित हाईटेक कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसान रामचंद्र पांडेय को 40 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही सोलर पंप और अन्य खेतों का भी निरीक्षण किया गया तथा किसानों को तकनीक आधारित खेती अपनाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मंडल व जनपद के कई कृषि अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है और फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी भी जारी रहेगी।
Trending Videos