सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   KDC Academy beat Club by eight wickets

Bahraich News: केडीसी अकादमी ने क्लब को आठ विकेट से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 20 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
KDC Academy beat Club by eight wickets
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी और केडीसी क्लब के बीच एक मैत्री मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में केडीसी अकादमी ने केडीसी क्लब को आठ विकेट से शिकस्त दी।
Trending Videos


मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में पांच विकेट खोकर 280 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नीरज निषाद ने 51, लकी ने नाबाद 47, सफवान खान ने 44 और शशिकांत ने 41 रनों का योगदान दिया। अकादमी की ओर से युवराज ने दो विकेट झटके, जबकि मयंक, उपमन्यु और युग पांडेय को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में केडीसी अकादमी की शुरुआत बेहद दमदार रही। सलामी बल्लेबाज किशन वर्मा और उपमन्यु ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए शानदार शतक जड़े। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत अकादमी ने 28वें ओवर में ही मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। किशन वर्मा ने 131 और उपमन्यु ने 108 रनों की मैच जिताऊ पारियां खेलीं। शानदार प्रदर्शन के लिए किशन वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed