{"_id":"69c18ca6097a85c5440f17cb","slug":"the-body-of-a-villager-missing-for-five-days-was-found-in-the-garden-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146294-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पांच दिन से लापता ग्रामीण का शव बाग में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पांच दिन से लापता ग्रामीण का शव बाग में मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। घर से पांच दिन से लापता ग्रामीण का शव मटेरा के एक बाग में सोमवार शाम को मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।
नानपारा कोतवाली के बैसवारा गांव निवासी विशंभर (50) पांच दिन पहले घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने नानपारा कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सोमवार को मटेरा के पहलादी गांव में माता मंदिर के पास स्थित आम के बाग में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह दल-बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव की पहचान घर से लापता विशंभर के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं सीओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos