सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Weather changes have a serious impact on health, OPDs are crowded.

Bahraich News: सेहत पर भारी मौसम का बदलाव, ओपीडी में उमड़ी भीड़

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Weather changes have a serious impact on health, OPDs are crowded.
बहराइच मेडिकल कॉलेज में सोमवार को लगी मरीजों की भीड़।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई क्षेत्र में बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। इनमें सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। सुबह 11:35 बजे तक 1040 मरीजों का इलाज किया जा चुका था।
Trending Videos


सुबह से ही पर्चा काउंटर, ओपीडी और पैथालॉजी में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। डॉक्टर कक्ष के अंदर और बाहर भीड़ का दबाव बना रहा, जबकि गेट और बरामदों में मरीज बैठे और लेटे नजर आए। पैथालॉजी में जांच के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड्डी रोग विभाग में गिलौला क्षेत्र के जरवा से आए तिलक राम ने बताया कि पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के बावजूद उन्हें एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, फखरपुर से अपने बेटे अमन को लेकर आए राजू भी भीड़ के कारण जमीन पर बैठे नजर आए। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए बुलाए जाने के बाद भी आज नंबर नहीं आ सका।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी मरीजों का इलाज कर आवश्यक दवाएं और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed