{"_id":"6a7cc8cd11e9259f02048fdd","slug":"leopard-attacks-elderly-woman-sleeping-in-courtyard-mauls-both-her-hands-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154961-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आंगन में सो रही वृद्धा पर तेंदुए का हमला, दोनों हाथ नोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आंगन में सो रही वृद्धा पर तेंदुए का हमला, दोनों हाथ नोचे
विज्ञापन
राजापुर गिरंट में तेंदुए के हमले में घायल वृद्धा जयकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट के जंगल से सटे गांवों में तेंदुए के हमले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार रात महेशपुर बेलहन के मजरे राजापुर गिरंट में घर के आंगन में सो रही वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसके दोनों हाथ नोच लिए। परिजनों के हांका लगाने पर तेंदुआ वृद्धा को छोड़कर भाग निकला। हमले में घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी जयकाला (80) मंगलवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आंगन में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे तेंदुआ दीवार फांदकर आंगन में पहुंचा और उसने जयकाला पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर परिजनों की नींद टूट गई। उन्होंने एकजुट होकर हांका लगाया तो तेंदुआ वृद्धा को छोड़कर भाग निकला। तेंदुए के हमले में जयकाला के दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
परिजनों ने रात में ही उन्हें सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस बीच घटना की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह ने सीएचसी मोतीपुर पहुंचकर वृद्धा के परिजनों से घटना की जानकारी ली। वन विभाग की ओर से तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
तेंदुओं की चहलकदमी से बढ़ी चिंता
कतर्नियाघाट के जंगल से सटे गांवों में तेंदुए की सक्रियता लगातार चुनौती बनी हुई है। सोमवार रात दौलतपुर में एक नर तेंदुआ पिंजरे में कैद किया गया था। इसके अगले ही दिन राजापुर गिरंट में आबादी के बीच घर के आंगन में सो रही वृद्धा पर हमला होने से वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय घरों के आसपास तेंदुए की आवाजाही से परिवारों में भय बना हुआ है।
गश्त बढ़ाई, जरूरत पर लगाया जाएगा पिंजरा
कतर्नियाघाट के डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि वृद्धा पर तेंदुए के हमले की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
तीन माह में तेंदुओं ने किए नौ हमले
12 अगस्त, 2026 : ग्राम राजापुर गिरंट में घर के आंगन में सो रही 80 वर्षीय जयकाला को किया जख्मी।
06 अगस्त, 2026 : सुजौली रेंज के धनिया बेली गांव निवासी लाली देवी (26) हमले में हुईं घायल।
03 अगस्त, 2026: ककरहा रेंज के खालेपुरवा गांव निवासी 12 वर्षीय अमित हमले में हुआ जख्मी।
02 अगस्त, 2026: ककरहा रेंज के महबूब नगर निवासी 38 वर्षीय पेशकार पर हमला, घायल।
18 जुलाई, 2026: लोधन पुरवा गांव में बरामदे में सो रहे श्रीराम यादव की तेंदुए के हमले में मौत।
13 जुलाई, 2026: जिले में तेंदुए ने अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
26 जून, 2026: रामगांव के हमीरपुर खैरटिया गांव में केले के खेत में काम कर रहीं सालामुन पर तेंदुए ने हमला किया। बचाने आठ अन्य घायल।
23 मई, 2026: कतर्नियाघाट क्षेत्र में घास काटने गई 14 वर्षीय किशोरी पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल।
21 मई, 2026: पंडित पुरवा गांव में खेत में काम कर रहे दंपती रामवती और रामेश्वर पर तेंदुए का हमला, दोनों घायल।
ये सावधानियां बरतें
-सुबह-शाम और रात के समय अकेले जंगल या खेत की ओर न जाएं।
- झाड़ियों वाले क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें।
- खुले आंगन में रात में सोने से बचें।
- छोटे बच्चों को घर के बाहर अकेला न छोड़ें।
-खेतों में समूह में जाएं तथा टॉर्च और डंडा साथ रखें।
-तेंदुआ दिखे तो उसे घेरने का प्रयास न करें।
- घर के आसपास पर्याप्त रोशनी रखें। दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें।
- पालतू पशुओं को खुले में न बांधें, उन्हें सुरक्षित बाड़े में रखें।