{"_id":"6a7cc63ca5b49f4f680f356f","slug":"woman-poisons-two-children-and-consumes-poison-herself-following-a-domestic-dispute-bahraich-news-c-13-1-lko1022-1873604-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना के अड़गोड़वा गांव में बुधवार शाम को घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपने चार वर्षीय बेटे और दो वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी उसका सेवन कर लिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मिहींपुरवा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
गांव निवासी मुकेश की पत्नी शिल्पा (25) का बुधवार शाम किसी बात को लेकर पति और सास-ससुर से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद नाराज शिल्पा ने घर में रखी चूहा मारने की दवा अपने चार वर्षीय बेटे यशराज और दो वर्षीय बेटी सौम्या को खिला दी। इसके बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने शिल्पा से पूछताछ की। उसके जहरीला पदार्थ खाने की बात बताने पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल तीनों को लेकर मिहींपुरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में तीनों का उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ब्रह्मा गोंड ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।