{"_id":"6a3045b33b05ce4e8105a4f5","slug":"movement-of-heavy-vehicles-on-sanjay-setu-from-today-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-151349-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संजय सेतु पर आज से भारी वाहनों का भी आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संजय सेतु पर आज से भारी वाहनों का भी आवागमन
विज्ञापन
घाघरा घाट स्थित सरयू नदी पर तैयार संजय सेतु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संजय सेतु पर दो माह बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो रहा है। डीएम अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर एक सप्ताह पूर्व छोटे वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। अब मंगलवार से रोडवेज बसों समेत सभी बड़े वाहनों के आवागमन की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है।
एनएचएआई के अवर अभियंता अनंत मौर्या ने बताया कि संजय सेतु पर मरम्मत कार्य के चलते 16 अप्रैल से यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। पुल बंद होने के कारण छोटे वाहनों का संचालन पीपा पुल एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से कराया जा रहा था, जबकि भारी वाहनों को लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था। इससे यात्रियों का समय और धन दोनों अधिक खर्च हो रहे थे।
लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल का तकनीकी परीक्षण एवं सुरक्षा मानकों की जांच कराई गई। जांच में पुल को सुरक्षित पाए जाने के बाद पहले छोटे वाहनों के लिए आवागमन शुरू किया गया। अब मंगलवार से रोडवेज बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को भी पुल से गुजरने की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही लखनऊ-बहराइच मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।