{"_id":"6a3045163b05ce4e8105a4f2","slug":"murder-case-registered-against-husband-wife-found-living-with-lover-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-151338-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पति पर दर्ज थी हत्या की रिपोर्ट, प्रेमी के साथ जिंदगी बिताते मिली पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पति पर दर्ज थी हत्या की रिपोर्ट, प्रेमी के साथ जिंदगी बिताते मिली पत्नी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिसिया। कुरुवारी माफी गांव निवासी एक महिला ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो विवाहिता जिंदा मिली। सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसे हरदोई से खोज निकाला। जांच में पता चला कि महिला ने वहां प्रेमी के साथ विवाह कर दूसरी गृहस्थी बसा ली थी।
पुलिस के अनुसार, कुरुवारी निवासी गुंजाना का विवाह 10 साल पहले रिसिया के पटना घोसियारी गांव निवासी गणेश के साथ हुआ था। करीब डेढ़ साल पहले दोनों रोजी-रोटी के लिए पंजाब के कपूरथला चले गए थे। वहां से 27 जुलाई 2025 को गुंजाना अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी पत्नी का पता न चलने पर गणेश ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मोबाइल बंद होने और लंबे समय तक संपर्क न होने पर गुंजाना के मायके पक्ष को उसकी हत्या की आशंका हुई। इस आधार पर परिजनों ने दामाद गणेश के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर रिसिया पुलिस ने दामाद गणेश के खिलाफ पत्नी की हत्या कर शव छिपाने की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कपूरथला पहुंचकर पंजाब पुलिस के सहयोग से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से महिला की मौजूदगी हरदोई के सिविल लाइंस में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे लखीमपुर से पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ गई थी और उससे विवाह कर उसी के साथ रह रही है। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि महिला को न्यायालय में प्रस्तुत कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।