{"_id":"69c03544b1bca7f76b07890d","slug":"one-and-a-half-month-old-baby-attacked-by-cat-admitted-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146235-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डेढ़ माह के शिशु पर बिल्ली का हमला, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डेढ़ माह के शिशु पर बिल्ली का हमला, भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खटौलिया गांव में शनिवार शाम को डेढ़ माह के शिशु पर बिल्ली ने अचानक झपट्टा मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। परिजनों के शोर मचाने पर बिल्ली मौके से भाग गई। घायल नवजात को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
जरवलरोड के झोथिया गांव निवासी विनोद की पत्नी गुड़िया कुछ महीनों से अपने मायके, बौंड़ी के खटौलिया गांव में रह रही हैं। विनोद जिले से बाहर मजदूरी करते हैं।
शनिवार रात गुड़िया अपने डेढ़ माह के बेटे रियांश को घर में छोड़कर किसी काम में व्यस्त हो गईं। उसी दौरान अचानक एक बिल्ली ने रियांश पर हमला कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिल्ली को भगाया। बच्चे के चेहरे और पेट पर बिल्ली के पंजों से जख्म हो गए हैं।
Trending Videos