{"_id":"69c2d93280c3521c9a05acd1","slug":"cleanliness-system-will-improve-in-nagar-panchayat-rupaidiha-bahraich-news-c-98-1-slko1007-146313-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नगर पंचायत रुपईडीहा में सुधरेगी सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नगर पंचायत रुपईडीहा में सुधरेगी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
नगर पंचायत में सभासदों व सुपरवाइजरों के बीच हो रही वार्ता।
- फोटो : नगर पंचायत में सभासदों व सुपरवाइजरों के बीच हो रही वार्ता।
विज्ञापन
रुपईडीहा। नगर पंचायत में बदहाल सफाई व्यवस्था और व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को दोनों पक्षों की बैठक हुई। बैठक में समस्याओं पर मंथन करते हुए अधिशासी अधिकारी ने सुपरवाइजर व सफाईकर्मियों को आपसी मतभेद भुलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत में पिछले एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। इसके चलते कस्बे के विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। जगह-जगह फैली गंदगी से मोहल्लेवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सफाई व्यवस्था के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव और चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने सभासदों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने सुपरवाइजर व सफाईकर्मियों को आपसी मतभेद दूर कर कार्य पर लौटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की गलतफहमी है तो उसे सभासद, ईओ और चेयरमैन के समक्ष रखकर समाधान कराया जाए। बैठक में बाबू गंगाप्रताप सिंह, सभासद नरेंद्र मदेशिया, ध्रुवरात वर्मा, मनोज प्रजापति, रतन अग्रवाल, संजय कुमार, जाकिर हुसैन, राजकुमार गुप्ता, जान मोहम्मद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
तहसीलदार ने ईओ व चेयरमैन के साथ की वार्ता
मंगलवार को तहसीलदार नानपारा शैलेंद्र अवस्थी ने नगर पंचायत पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ईओ रामबदन यादव और चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य के साथ वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ईओ ने बताया कि आपसी सहमति से गतिरोध समाप्त कर दिया गया है और सुपरवाइजर कार्य पर लौट आए हैं।
Trending Videos