{"_id":"69dbed743444488f43003024","slug":"people-are-returning-empty-handed-even-after-waiting-in-line-for-hours-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-147431-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घंटों लाइन में लगकर भी खाली हाथ लौट रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घंटों लाइन में लगकर भी खाली हाथ लौट रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
महसी में गैस एजेंसी पर लगी भीड़ व बाइकों पर बंधे गैस सिलिंडर। -संवाद
विज्ञापन
महसी। गैस एजेंसियों पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रसोई गैस की कमी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महसी मुख्यालय स्थित रजनी इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं, इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिला।
राम मनोहर, संदीप कुमार व जगमोहन आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि रसोई का पूरा काम प्रभावित हो रहा है।
सरकार द्वारा रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं। महसी के उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर अव्यवस्था का माहौल है और वितरण प्रणाली भी सुचारु रूप से नहीं चल रही है।
Trending Videos