सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Players showed enthusiasm in the archery competition

Bahraich News: आर्चरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Players showed enthusiasm in the archery competition
तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाती महिला पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस लाइन मैदान में गोरखपुर जोन की 13वीं अंतरजनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को जोन के आठ जिलों गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, देवरिया, संतकबीरनगर, बहराइच, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर की टीमों ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ी टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए जुटे रहे। मैदान में पुलिस अधिकारियों और जवानों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। खिलाड़ी पूरे जोश के साथ निशाने साधते नजर आए, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक बन गया। प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। उसी दिन सभी मुकाबलों के परिणाम घोषित किए जाएंगे और विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर टीमों के मैनेजर, खिलाड़ी और निर्णायक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed