सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants and wild boars destroyed crops.

Bahraich News: हाथी व जंगली सूकरों ने फसल रौंदी

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 27 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Elephants and wild boars destroyed crops.
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट के रमपुरवा और मटेही गांव के निकट स्थित खेतों में बुधवार रात हाथी और जंगली सूकरों ने गेहूं, केला और गन्ना की फसल रौंद दी। वन कर्मियों ने गजमित्रों के साथ मिलकर जंगली जीवों को खदेड़ा।
Trending Videos


रमपुरवा ग्राम पंचायत के कोहली में बुधवार देर रात हाथी पहुंच गया। चेन लिंक फेंसिंग तोड़कर वह सूबेदार के खेत में घुस गया और केले की फसल को रौंदते हुए काफी नुकसान पहुंचाया। हाथी ने गेहूं की फसल को भी चर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी रेंज के मटेही और आजमगढ़ पुरवा गांव में जंगली सूकरों के झुंड ने किसान सुरेश मौर्य, जयनारायण, शशिकांत, श्यामजीत और मोनू की करीब पांच बीघा गन्ना और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया।

निशानगाड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि गजमित्रों के साथ वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed