{"_id":"69c580892fc709b8020ff754","slug":"worshiping-mahagauri-and-seeking-blessings-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-146433-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महागौरी की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महागौरी की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
नानपारा के काली कुंड मंदिर में दर्शन करने के लिए जुटे श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को देवी मंदिरों व घरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर परिसर व घरों में कन्याओं को भोजन कराया गया। देवी जागरण व चौकी में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शहर के मरीमाता मंदिर, मां संहारिणी मंदिर, छोटी बाजार स्थित काली मंदिर, मुख्य बाजार के सिद्धनाथ मंदिर, श्री देवी गुल्लाबीर मंदिर तथा बख्शीपुरा नई बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों व घरों में कन्याओं को भोजन कराया गया। कई स्थानों पर देवी जागरण भी आयोजित किए गए।
भारत विकास परिषद, महात्मा बुद्ध शाखा की ओर से सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर प्रांगण में 21 कन्याओं के पैर पखारकर माल्यार्पण किया गया, चुनरी भेंट कर उन्हें भोजन कराया गया। इस अवसर पर संयोजक श्वेता सिंह, डॉ. वीरांगना कांत, धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, गोपाल टेकड़ीवाल, मंजू सोनी, मनोज सोनी, रचना त्रिपाठी, पल्लवी विश्नोई, केतकी सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, सिद्धार्थ मिश्रा व गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रामनवमी पर श्रद्धालुओं को बांटे प्रसाद : रुपईडीहा। रामनवमी के पावन अवसर पर सीमा जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजू सिंह ने बताया कि आचार्य दयाशंकर शुक्ल ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर रतन अग्रवाल, डॉ. उमाशंकर वैश्य, भीमसेन मिश्र, बृजनरेश श्रीवास्तव, अनुज सिंह व मनीराम आदि मौजूद रहे।
Trending Videos