{"_id":"69c5824e0e065f8c890a3bf7","slug":"permission-granted-for-operation-of-passenger-trains-bahraich-news-c-98-1-slko1007-146452-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पैसेंजर ट्रेन के संचालन की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पैसेंजर ट्रेन के संचालन की मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई पैसेंजर ट्रेन के संचालन की अनुमति दे दी है। इस सूचना से दैनिक यात्रियों में खुशी का माहौल है।
रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में बंद पड़ी 55061 व 55062 नकहा जंगल-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दी है। ट्रेन का संचालन शुरू होने से बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और बाराबंकी के दैनिक यात्रियों को लखनऊ आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 55061 पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह करीब 9:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं 55062 पैसेंजर ट्रेन डालीगंज से शाम 5:20 बजे रवाना होगी और सुबह 4:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी।
स्थानीय निवासी नन्हे सिंह, व्यापारी शरद पोरवाल और रामाज्ञा विश्वकर्मा आदि का कहना है कि करीब पांच वर्षों से बंद पड़ी इस पैसेंजर ट्रेन के संचालन से कस्बेवासियों के साथ-साथ देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
जरवल रोड स्टेशन मास्टर अभिषेक ने बताया कि ट्रेन के फिर से संचालन की जानकारी मिली है, हालांकि अभी तक उन्हें कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने अगले पांच दिनों में ट्रेन के संचालन की संभावना जताई है।
Trending Videos