{"_id":"69c581dadda0ac29130e04b8","slug":"road-will-be-repaired-with-11-crore-rupees-culvert-will-be-built-on-bichhiya-kailashpuri-road-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146455-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 11 करोड़ से दुरुस्त होगी सड़क, बिछिया–कैलाशपुरी मार्ग पर बनेगी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 11 करोड़ से दुरुस्त होगी सड़क, बिछिया–कैलाशपुरी मार्ग पर बनेगी पुलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। सुजौली के दुर्गम इलाकों में वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या अब दूर होने की उम्मीद जगी है। सरयू नहर की पटरी पर क्षतिग्रस्त खड़ंजे की मरम्मत और बिछिया–कैलाशपुरी मार्ग पर पुलिया निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन दोनों कार्यों पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सुजौली का इलाका जंगल और नदियों से घिरा होने के कारण यहां की करीब 13 ग्राम पंचायतों की लगभग एक लाख की आबादी को बाढ़ और खराब रास्तों के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को सुबह-शाम जंगल मार्ग से मिहींपुरवा–कतर्नियाघाट होते हुए तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचना पड़ता है, जबकि अन्य जिलों के लिए बिछिया–ढकेरवा मार्ग ही एकमात्र विकल्प है।
इसी मार्ग पर महादेवा नाले की पुलिया भी लंबे समय से जर्जर है, जिससे बरसात के दौरान आवागमन लगभग ठप हो जाता है। वहीं बोझिया से कैलाशपुरी तक सरयू नहर की पटरी पर बना खड़ंजा गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने दोनों कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सांसद डॉ. गोंड ने बताया कि पुलिया निर्माण पर एक करोड़ रुपये और सड़क की मरम्मत पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क की मरम्मत के लिए पहली किस्त के रूप में करीब दो करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं, जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
ग्रामीणों का इन दोनों कार्यों के पूरा होने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक ग्रामीणों की पहुंच भी पहले से बेहतर हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
शीघ्र शुरू होगा काम
सरयू नहर की पटरी पर क्षतिग्रस्त खड़ंजे की मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए शासन से दो करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। कार्य को प्राथमिकता पर शुरू कराया जाएगा।
-हर्ष कुमार, अधिशासी अभियंता
Trending Videos