{"_id":"698cd6a16aa62e891805fd57","slug":"rs-760-crore-approved-for-development-of-38-villages-bahraich-news-c-98-1-slko1007-144222-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 38 गांवों के विकास को 7.60 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 38 गांवों के विकास को 7.60 करोड़ मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 38 गांवों के विकास के लिए सात करोड़ 60 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 योजना का अंतिम वर्ष है, इसलिए सभी स्वीकृत कार्य इसी अवधि में पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित गांव में 20-20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन गांवों में नाली निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट, सोक पिट, कंपोस्ट पिट, इंडिया मार्का हैंडपंप, आंगनबाड़ी भवन और आरसीसी पुलिया जैसे बुनियादी ढांचों का विकास किया जाएगा।
योजना का मुख्य उद्देश्य उन गांवों का कायाकल्प करना है, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। डीएम ने चिह्नित 19,294 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से तत्काल लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत जिले के 38 गांवों का चयन किया गया है। बैठक में सीडीओ मुकेश चंद्र, सीएमओ डॉ. संजय कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos