{"_id":"698dbd668b44d0e87601800e","slug":"video-video-samapara-bika-tasakara-garaha-ka-parathafasha-rapaiidaha-palsa-na-10-cara-ka-bika-saga-tana-aarapa-thabca-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीमापार बाइक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, रुपईडीहा पुलिस ने 10 चोरी की बाइकों संग तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीमापार बाइक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, रुपईडीहा पुलिस ने 10 चोरी की बाइकों संग तीन आरोपी दबोचे
बहराइच। सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे व निशानदेही पर कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिन्हें विभिन्न जनपदों से चुराकर नेपाल ले जाने की तैयारी थी।
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में आईसीपी चौराहे से पचपकड़ी मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साहरूप खां उर्फ टोर्रा (22), अरमान खां (21) तथा नफीस खां (42) निवासी मलऊपुरवा, डुडुवा ग्राम पालिका वार्ड 4, थाना कमदी, जिला बांके (नेपाल) बताए।
वाहन के कागजात न दिखा पाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने नानपारा क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल ले जाने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चकिया जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 10 अन्य चोरी की बाइक बरामद की गईं।
बरामद मोटरसाइकिलें नानपारा, रिसिया, रामगांव, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, दरगाह शरीफ सहित लखनऊ के इंदिरा नगर व जानकीपुरम, लखीमपुर खीरी और गोंडा से चोरी की गई थीं। बरामद बाइकों में हीरो स्प्लेंडर, बजाज पल्सर, टीवीएस अपाचे, होंडा डीलक्स समेत अन्य कंपनियों के वाहन शामिल हैं।
कार्रवाई में एसएसआई दीनानाथ सागर, एसआई शेखर प्रसाद सहानी, एसआई राहुल सरोज तथा आरक्षी अभिषेक राय, रविंद्र यादव, अभिषेक सिंह, जयचंद गौड़, सोविन्द्र यादव और विकास प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।