{"_id":"69ea7388c63082a16a0a1538","slug":"sajal-became-the-district-topper-in-high-school-harikesh-sharma-topped-in-intermediate-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-148143-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईस्कूल में सजल बनीं जिला टॉपर, इंटर में हरिकेश शर्मा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईस्कूल में सजल बनीं जिला टॉपर, इंटर में हरिकेश शर्मा अव्वल
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 91.60 प्रतिशत लाकर जिला टॉपर रहे हरिकेश शर्मा को मिठाई खिलाते शिक्ष
- फोटो : यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 91.60 प्रतिशत लाकर जिला टॉपर रहे हरिकेश शर्मा को मिठाई खिलाते शिक्षक व परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार हाईस्कूल परीक्षा में बेटियों का दबदबा रहा, जबकि इंटरमीडिएट में बेटों ने बाजी मारी। हाईस्कूल में बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा सजल श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, इंटरमीडिएट में सरदार पटेल इंटर कॉलेज कैसरगंज के छात्र हरिकेश शर्मा ने 91.60 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में टॉप किया।
जिले के 311 विद्यालयों के कुल 67,108 छात्र-छात्राएं इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि 121 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल में 35,293 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 31,251 छात्र उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 27,109 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 22,240 सफल घोषित किए गए।
रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल का परिणाम 88.55 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 82.00 प्रतिशत दर्ज किया गया। टॉपर्स की बात करें तो हाईस्कूल में सजल श्रीवास्तव के अलावा अनामिका वर्मा और जनीरा अनवर 94.83 प्रतिशत के साथ दूसरा और सूर्यांश शुक्ल व सुधीर यादव ने 94.50 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में हरिकेश शर्मा के बाद आदेश श्रीवास्तव 90.80 प्रतिशत और अरमान 90.80 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, वहीं विकास यादव 90.20 प्रतिशत हासिल कर तीसरे स्थान पर टॉप थ्री में स्थान बनाया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद मेधावियों के घरों में जश्न का माहौल रहा। परिजनों ने मिठाई खिलाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सफलता का श्रेय विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
हाईस्कूल
पंजीकृत : 38107
शामिल: 35,293
उत्तीर्ण: 31,251
प्रतिशत: 88.55%
-- -- -- -- -- -
इंटरमीडिएट
पंजीकृत : 29001
शामिल: 27,109
उत्तीर्ण: 22,240
प्रतिशत: 82.00%
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X