{"_id":"6a552d9cc37ea2612a06b68b","slug":"saryu-rising-towards-the-danger-mark-anxiety-mounts-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-153068-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लाल निशान की ओर बढ़ रही सरयू, धड़कनें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लाल निशान की ओर बढ़ रही सरयू, धड़कनें तेज
विज्ञापन
महसी में सरयू नदी का बढ़ रहा जलस्तर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/बौंडी। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बहराइच की सरयू नदी पर और गहरा गया है। जिले में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई, लेकिन नेपाल से आ रहे पानी के कारण सोमवार को तीनों बैराजों से होकर सरयू में 1,10,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके साथ ही नदी का जलस्तर बढ़कर 105.09 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से महज 98 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। बढ़ते जलस्तर से महसी, कैसरगंज और मिहींपुरवा तहसील के तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल है।
गेरुआ और कौड़ियाला नदियों में लगातार बढ़ रहे जलप्रवाह के कारण चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से सरयू में पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया गया है। महसी तहसील के तटवर्ती पिपरी, पिपरा, किशुनगंज, यादवपुरवा, शुक्लापुरवा, नई बस्ती, पांचदेवरी और मांझा दरियापुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह पानी छोड़ा जाता रहा तो नदी जल्द ही खतरे के निशान को छू सकती है। ग्रामीणों को कटान की भी चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि अभी तक कई संवेदनशील स्थानों पर कटान रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
उपजिलाधिकारी महसी प्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्व और आपदा राहत की टीमें लगातार तटवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं। नदी की हर घंटे निगरानी की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जलस्तर बढ़ने या कटान की आशंका वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत और बचाव के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़ा जलस्तर
बाढ़ खंड के अभियंता नंदू प्रसाद ने बताया कि रविवार शाम को सरयू नदी का जलस्तर कुछ समय के लिए स्थिर हो गया था। सोमवार दोपहर तक भी जलस्तर में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन सोमवार शाम से बैराज से छोड़े जा रहे पानी से नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा। वर्तमान में सरयू का जलस्तर करीब प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और तटबंधों के साथ संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
सोमवार को जलस्तर की स्थिति
बैराज/नदी जलस्तर
खतरे का निशान
स्थिति
शारदा बैराज 134.40 मीटर
135.49 मीटर
1.09 मीटर नीचे
गिरिजा बैराज 134.65 मीटर
136.78 मीटर
2.13 मीटर नीचे
सरयू बैराज 129.65 मीटर
133.50 मीटर
3.85 मीटर नीचे
एल्गिन ब्रिज (सरयू) 105.09 मीटर
106.07 मीटर
98 सेमी नीचे
घूरदेवी 110.93 मीटर 112.15 मीटर
1.22 मीटर नीचे
बैराजों से डिस्चार्ज
शारदा बैराज: 21,540 क्यूसेक
गिरिजा बैराज: 87,476 क्यूसेक
सरयू बैराज: 1,297 क्यूसेक एल्गिन ब्रिज (कुल प्रवाह): 1,10,313 क्यूसेक
गिरिजा बैराज क्षेत्र में वर्षा: 08 मिमी