फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shankaracharya raises a clarion call for cow protection during the 'Dharmayudh Yatra'.

Bahraich News: धर्मयुद्ध यात्रा में शंकराचार्य ने भरी गो संरक्षण की हुंकार

Mon, 13 Jul 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya raises a clarion call for cow protection during the 'Dharmayudh Yatra'.
महसी में स्वागत के दौरान लोगों को संबो​धित करते शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।
कैसरगंज/बौंडी/बहराइच। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में निकली 81 दिवसीय गविषि गोरक्षार्थ-धर्मयुद्ध यात्रा सोमवार को कैसरगंज होते हुए बहराइच पहुंची। यात्रा के दौरान कैसरगंज, चेतरा और उत्तमनगर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


कैसरगंज के परमहंस डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य ने गो संरक्षण को सनातन संस्कृति का आधार बताते हुए कहा, गो संरक्षण केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय दायित्व भी है। समाज को गो रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए संगठित होकर आगे आना होगा।
विज्ञापन

चेतरा स्थित हनुमान मंदिर में राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा और अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से उनका भव्य अभिनंदन किया गया। देवेश चंद्र मिश्रा मजनू ने भी शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। परिषद के अवध प्रांत अध्यक्ष पं. दीपक त्रिवेदी भी मौजूद रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने गो रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज में विधायक आनंद कुमार यादव ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और आरती कर शंकराचार्य का स्वागत किया तथा गोरक्षा अभियान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद उत्तमनगर में भी उनका अभिनंदन हुआ।


इस अवसर पर पूर्व विधायक केके ओझा, सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, देवेश चंद्र मिश्र, पं. पुंडरीक पांडेय, महेंद्र नाथ तिवारी, आदर्श शुक्ल, अमरनाथ शुक्ल, शिवकुमार तिवारी, लक्ष्मीनारायण यादव, क्रांति कुमार सिंह, अवधेश कुमार वर्मा, पवन यादव, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed