सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven library operators fled after closing their shutters when the administration's team arrived.

Bahraich News: प्रशासन की टीम पहुंची तो शटर बंदकर भागे सात लाइब्रेरी संचालक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seven library operators fled after closing their shutters when the administration's team arrived.
शहर में कोचिंग सेंटर पर संचालक द्वारा चस्पा की गई कोचिंग को बंद करने की सूचना।
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ में भीषण अग्निकांड के बाद बहराइच में प्रशासन की सख्ती जारी है। बुधवार को भी प्रशासन की टीम ने अवैध तरीके संचालित कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान सात लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर संचालक अपने संस्थानों को बंद कर भाग खड़े हुए। वहीं, दो संस्थानों के संचालकों ने मानक पूरा करने के बाद ही दोबारा सस्थान खोलने का आश्वासन टीम को दिया।

मानकविहीन कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थानों पर कार्रवाई के लिए बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, डीआईओएस सर्वादानंद व सीएफओ विशाल गोंड ने संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र में संचालित शिक्षण संस्थानों की जांच की। इस दौरान मंगलम लाइब्रेरी, आशीर्वाद लाइब्रेरी, अमेरिकन कोचिंग, आकाश कोचिंग समेत सात लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर के संचालक संस्थान बंद कर भाग निकले। इसके अलावा दो लाइब्रेरी संचालकों ने टीम के समक्ष ही अपना सेंटर बंद कर कहा कि अब मानक पूरा कराने के बाद ही सेंटर खोलेंगे। सीएफओ विशाल गोंड ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसिया में बंद कराए दो कोचिंग सेंटर
रिसिया। नगर क्षेत्र में नायब तहसीलदार पीपी गिरी, ईओ सचिन कुमार पांडेय, लेखपाल आशीष श्रीवास्तव की टीम ने अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आवलिक कंप्यूटर व कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर मानक के विपरीत संचालित पाए जाने पर टीम ने संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए उसको बंद करा दिया। वहीं, नानकपुरा मोहल्ला स्थित सरस्वती इंटर कालेज के सामने अवैध तरीके से संचालित एक कोचिंग सेंटर पर टीम ने ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed