{"_id":"6a3c22040e4675e8680809ed","slug":"youth-dies-in-road-accident-while-returning-after-watching-procession-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-151926-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जुलूस देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जुलूस देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
फखरपुर में सड़क हादसे में घायल किसान नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच/हुजूरपुर। मुहर्रम की सातवीं का जुलूस देखकर मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठे दो लोग घायल हो गए। इसी तरह दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई।
थाना हुजूरपुर के ग्राम कटका डीहा निवासी यूनुस (23) अपने साथियों जैनुल (35) व मुस्लिम (35) के साथ मंगलवार शाम विशेश्वरगंज क्षेत्र के गुजरा गांव में सातवीं का जुलूस देखने आए थे। जुलूस देखने के बाद तीनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कंदरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन से इनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को सीएचसी चिरैयाटांड़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने यूनुस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जैनुल व मुस्लिम की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली देहात अंतर्गत बेड़नापुर निवासी सुमित पाल (24) मंगलवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। रमवापुर पहुंचने पर उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सुमित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी तरह रिसिया के नरसिंहडीहा में बीते दो जून को सड़क पार करते समय प्रेम नरायन (42) को किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई थी। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से किसान नेता घायल
फखरपुर। हुजूरपुर क्षेत्र के जगतापुर निवासी किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष रामपलटन पांडेय (55) की पत्नी की तबीयत खराब थी। वह बुधवार सुबह अपने बेटे पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रदीप पांडेय के साथ पत्नी को दिखाने सीएचसी फखरपुर लाए थे। वहां चिकित्सकों ने उनकी पत्नी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इसी दौरान रामपलटन किसी काम से घर जाने के लिए अस्पताल से बाहर निकले, तभी उन्हें किसी से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।