सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students learned silk and solar energy techniques.

Bahraich News: विद्यार्थियों ने सीखी रेशम और सौर ऊर्जा की तकनीक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students learned silk and solar energy techniques.
विज्ञापन
बहराइच। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खंड तेजवापुर के विद्यार्थियों के लिए एक एक्सपोजर विजिट (शैक्षिक भ्रमण) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद पाठक और जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भ्रमण के पहले चरण में विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र, बहराइच का भ्रमण किया। यहां बच्चों ने मक्का, अलसी, गेहूं और जौ की उन्नत प्रजातियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और उनके वैज्ञानिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, छात्रों ने वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि और मधुमक्खी पालन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझा। सहायक निदेशक (रेशम) मिथलेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को रेशम उत्पादन के चक्र के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि अंडे से रेशम के कीड़े कैसे निकलते हैं और कोकून से सिल्क तैयार करने की क्या प्रक्रिया है।भ्रमण के अगले चरण में छात्र कटहा केशवापुर स्थित दस मेगावाट के सोलर पावर प्लांट पहुंचे। प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा मौर्य ने बच्चों को बिजली उत्पादन की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि सोलर प्लेट्स पर सूर्य की किरणें पड़ने से फोटोवोल्टिक प्रभाव (प्रकाश विद्युत प्रभाव) के जरिए बिजली उत्पन्न होती है, जिसे ग्रिड के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जाता है। इस शैक्षिक भ्रमण में विकास खंड के 20 विद्यालयों के लगभग सौ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed