{"_id":"699c9fc44c5dcf8ce10908d6","slug":"the-father-injured-in-the-accident-also-died-the-son-is-serious-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144905-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसे में घायल पिता ने भी तोड़ा दम, पुत्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसे में घायल पिता ने भी तोड़ा दम, पुत्र गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
रामकुमार। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-बहराइच मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में घायल पिता की भी रविवार देर रात मौत हो गई। भाई-बहन की रविवार को ही मौके पर जान चली गई थी। अब परिवार का इकलौता जीवित सदस्य सात वर्षीय पुत्र जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
रिसिया क्षेत्र के भोपतपुर गांव के निकट रविवार देर शाम हुए हादसे में रामकुमार अपने बच्चों के साथ घायल हो गए थे। पांच वर्षीय शशि और तीन वर्षीय प्रीतम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।
गंभीर रूप से घायल रामकुमार और सात वर्षीय प्रिंस को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर रामकुमार को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। प्रिंस की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
-- -- -- -- -- --
चाचा के घर 25 फरवरी को है शादी
रामकुमार के भाई उमेश कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उनका दुख छलक पड़ा। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को चाचा कैलाश की बेटी की शादी थी। बड़े भाई रामकुमार परिवार को समारोह में शामिल कराने के लिए ससुराल से लाने गए थे। पत्नी व रिश्तेदारों को बस से भेजने के बाद वे बच्चों को बाइक से घर ला रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया। एक ही परिवार में तीन मौतों से गांव में शोक की लहर है।
-- -- -- -- -- -- --
एक साथ दफन हुए दो बच्चों के शव तो छलके आंसू
हादसे में दम तोड़ने वाले शशि और प्रीतम का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिवार बिलख उठा। एक साथ दोनों बच्चों के शव को गांव के बाहर मिट्टी दी गई तो हर किसी की आंखों से आंसू छलक आए।
Trending Videos