{"_id":"69f6509cf56ffa18f70659af","slug":"the-new-rate-of-commercial-gas-cylinder-has-increased-the-trouble-bahraich-news-c-98-1-slko1007-148604-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर की नई दर ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर की नई दर ने बढ़ाई मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 03 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
गैस के दाम बढ़ने पर लकड़ी से पूड़ी तैयार करता दुकानदार। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। पहली मई से व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत बढ़ने के बाद फास्ट फूड के छोटे व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई है। कुछ व्यवसायी दाम बढ़ाने के बजाय खाद्य सामग्री की मात्रा कम करने पर विचार करने लगे हैं, वहीं कुछ खाद्य सामग्री के दाम बढ़ाने की तैयारी में है। गैस के बढ़े दाम का असर दो दिनों में दिखाई देने लगेगा।
सरकार ने पहली मई से व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। 19 किलो का सिलिंडर 993 रुपये मंहगा कर दिया है, जबकि पांच किलो के छोटे सिलिंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।
दाम बढ़ने के बाद अब जिले में 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 3223 और पांच किलो का छोटा सिलिंडर 667 में मिलेगा। गैस के दाम बढ़ने के बाद अभी तक जिले के गैस गोदामों से एक भी व्यावसायिक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हुई है।
दाम बढ़ने के बाद अब होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व फास्ट फूट के व्यवसायी असमंजस में पड़ गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे व्यवसायियों को होने लगी है। सभी को व्यापार ठप होने की चिंता सताने लगी है।
.............
मजबूरी में बढ़ाना पड़ेगा दाम
छोला भटूरा व पूड़ी सब्जी का ठेला लगाने वाले राजेंद्र कुमार ने बताया कि गैस के बढ़े दाम ने सभी को असमंजस में डाल दिया है। पहले से ही खाद्य सामग्रियों पर महंगाई का बोझ पड़ रहा था। ऐसी स्थिति मेें किसी तरह तीस-तीस रुपए में चार पूड़ी व दो भटूरा बेचा जा रहा था। अब गैस के दाम बढ़ने के बाद मजबूरीवश दोनों सामग्री पर कम से कम दस-दस रुपये की बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
..........
महंगाई के बीच कैसे चले व्यापार
फास्टफूड व छोला भटूरा का ठेला लगाने वाले दीपक कुमार का कहना है कि पहले से ही काफी मशक्कत के बाद गैस मिल रही थी। अब सरकार ने गैस के दाम में इस कदर बढ़ोतरी कर दी है, जो सपने में भी नहीं सोचा गया था। इस महंगाई के बीच कैसे व्यापार चलाया जाए, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल अभी खाद्य सामग्री के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन अगर स्थित यही रही, तो मजबूरी में दाम बढ़ाना पड़ेगा।
Trending Videos