सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three killed, eight injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, आठ घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three killed, eight injured in road accidents
हादसे में जान गंवाने वाला किशोर ​शिवा यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मंगलवार देर रात व बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे।
Trending Videos


जरवलरोड प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को अटवा निवासी नीरज का तिलक समारोह था। नीरज को तिलक में बाइक मिली थी। उनके चचेरे भाई शिवा (16) ने नीरज से बाइक की चाबी लेते हुए थोड़ी देर घूम कर आने की बात कही। शिवा अपने रिश्तेदार शुभम (20) के साथ पान मसाला लेने पास के ही एक चौराहे पर चला गया। बाइक बिना हेलमेट के शुभम चला रहा था। लौटते समय बाइक में पीछे से किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। इससे शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भिनगा के कुरसहा निवासी विक्रम साहू (22) बुधवार को अपने मित्र आशीष (20) के साथ अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान भंगहा बाजार के निकट बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आशीष का इलाज चल रहा है।
मिहींपुरवा प्रतिनिधि के अनुसार नैनिहा निवासी पारस (65) मंगलवार को मजदूरी करने के लिए खड़िया गांव गए थे। वहां से शाम को पैदल लौटते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी मोतीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला सलारगंज में बुधवार दोपहर में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार शबीना (35) निवासी सिरसिया, साबिर अली (65) निवासी सलारगंज, रिक्शा चालक बशीर (45) निवासी सलारगंज, अबुल हसन (02), रुबीना (05) व रुबीना (20) निवासी बंजारी मोड़ घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed