सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six huts and 20 bighas of crops were reduced to ashes by the fire.

Bahraich News: आग से छह झोपड़ियां, 20 बीघा फसल राख

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six huts and 20 bighas of crops were reduced to ashes by the fire.
फखरपुर के घासीपुर के बाग में लगी आग से उठती लपटें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
विशेश्वरगंज/पयागपुर/फखरपुर। जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 20 बीघा गेंहू की फसल और छह झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। विशेश्वरगंज के मजरा श्यामपुरवा में मंगलवार रात किसान भगवान रास गिरि के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग की लपटें समीप स्थित उनके भाई स्वामीचंद गिरि के खेत में भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन कर्मियों को सूचना दी, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंच सके। ग्रामीणों ने खुद आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों भाइयों की 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
Trending Videos

उधर, फखरपुर की ग्राम पंचायत राजापुर खुर्द में हाईटेंशन लाइन में शाॅर्ट सर्किट होने से गिरी चिंगारी से छह झोपड़ियां जल गईं। इसमें रमेश, इंदल, पल्लू, ननके व विजई व एक अन्य व्यक्ति की झोपड़ी शामिल है। आग से कपड़े, बर्तन, नकदी व गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है। इसी के साथ ग्राम घासीपुर में किसानों द्वारा गेंहू के डंठल जलाने से एक बाग में आग लग गई, जिससे बांस की कई कोट व लगभग 35 फलदार पेड़ जल गए। इसी तरह पयागपुर के पंडितपुरवा, करमोहन व नरायनपुर में गेंहू के खेत में खड़ी नरई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे खेतों में रखा भूसा व एक ग्रामीण के खेत में खड़ा पंपिंग सेट भी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिहींपुरवा प्रतिनिधि के अनुसार दरोगापुरवा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गांव निवासी प्रेम मौर्य की लगभग चार बीघा और बछराज वर्मा की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed