{"_id":"69f64d93e6275357270ea8ed","slug":"two-brothers-drowned-in-a-pit-one-died-bahraich-news-c-104-1-slko1011-119877-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 03 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजपुर के मजरा लक्ष्मणपुर में शनिवार दोपहर दो सगे भाई ईंट की पथाई के लिए खोदे गए गड्ढे में डूब गए। ग्रामीणों ने बड़े भाई को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन डूबने से एक भाई की मौत हो गई। बेटे की मौत से घर में मातम पसर गया है।
लक्ष्मणपुर निवासी रोहित (10) गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। शनिवार को स्कूल में अवकाश के बाद घर आकर खाना खाया। इसके बाद बड़े भाई मोहित और चचेरी बहन चांदनी के साथ अपने नवनिर्मित मकान के लिए निकला।
रास्ते में रोहित ईंट की पथाई के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में गिर गया। उसको बचाने के लिए मोहित भी गड्ढे में कूद गया, वह भी डूबने लगा। चचेरी बहन चांदनी का शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रोहित की डूबने से मौत हो गई।
मोहित को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे सेमरी चौकी प्रभारी गुलाबचंद चौधरी ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos