{"_id":"6a74a7875249b0982f0e2194","slug":"two-teenage-girls-have-gone-missing-mysteriously-from-bahraich-fir-registered-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हेलो 'आपकी बेटी मेरे साथ है', फिर स्कूल से नहीं लौटी छात्रा; मां से मिलने निकली किशोरी भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हेलो 'आपकी बेटी मेरे साथ है', फिर स्कूल से नहीं लौटी छात्रा; मां से मिलने निकली किशोरी भी लापता
Thu, 06 Aug 2026 08:57 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:57 PM IST
सार
बहराइच में स्कूल गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं चंडीगढ़ से मां के साथ आई किशोरी का भी सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Demo Image
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में पयागपुर और दरगाह थाना इलाके से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। एक किशोरी स्कूल से घर नहीं लौटी, जबकि दूसरी अपनी मां से मिलने जाने की बात कहकर निकली थी। दोनों मामलों में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पयागपुर थाना के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, दोपहर करीब 3.00 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने की बात कही। इसके बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
उधर, दरगाह थाना के बख्शीपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से चंडीगढ़ में रहती हैं। कुछ दिन पहले वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ मायके आई थीं। उनकी बेटी शहर स्थित मकान पर रिश्तेदारों के पास रह रही थी। मंगलवार को वह मां से मिलने के लिए पयागपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।
महिला ने चंडीगढ़ निवासी एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। दरगाह थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।