{"_id":"69b308740b61786da90451b2","slug":"welcome-to-mahesh-selected-in-upsc-gives-success-tips-to-youth-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145719-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: यूपीएससी में चयनित महेश का स्वागत, युवाओं को दिए सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: यूपीएससी में चयनित महेश का स्वागत, युवाओं को दिए सफलता के टिप्स
विज्ञापन
यूपीएससी पास करने वाले महेश कुमार का स्वागत करते लोग।
- फोटो : यूपीएससी पास करने वाले महेश कुमार का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट जंगल से सटे ग्राम गौरा पिपरा निवासी महेश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2025 में 590वीं रैंक प्राप्त कर नई मिसाल कायम की है। चयनित होने के बाद बृहस्पतिवार काे पहली बार घर पहुंचने पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उत्साहित ग्रामीणों ने महेश का ऐतिहासिक स्वागत किया।
गांव के लोगों को बृहस्पतिवार को यूपीएससी की परीक्षा में चयनित महेश कुमार के घर आने की सूचना मिली तो सभी उत्साहित हो गए। कुड़वा मोड़ पर ग्रामीण दोपहर से ही महेश के स्वागत के लिए एकत्र होने लगे। दोपहर बाद जैसे ही महेश का काफिला वहां पहुंचा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और तालियों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। स्वागत के बाद मिहींपुरवा से गौरा पिपरा गांव तक एक भव्य जुलूस निकाला गया।
महेश ने दिया युवाओं को सफलता का मंत्र
- स्पष्ट लक्ष्य तय करें और उसी दिशा में निरंतर पढ़ाई करें।
- नियमित समय-सारिणी बनाकर अनुशासन के साथ अध्ययन करें।
- बेसिक अवधारणाओं को मजबूत करें और रोजाना पुनरावृत्ति करें।
- समय-समय पर मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करें।
- धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
Trending Videos