सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Work on replacement of bearings of pillars of Sanjay Setu begins

Bahraich News: संजय सेतु के पिलरों की बेयरिंग बदलने का काम शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Work on replacement of bearings of pillars of Sanjay Setu begins
बहराइच-लखनऊ हाईवे पर ​स्थित संजय सेतु। -संवाद
विज्ञापन
जरवल रोड। लखनऊ–बहराइच–गोंडा मार्ग पर सरयू नदी के ऊपर बने संजय सेतु की मरम्मत को लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुल के नीचे पिलरों की बेयरिंग बदलने का काम शुरू कर दिया गया है, जबकि पुल की ऊपरी सतह और इंस्पेक्शन जॉइंट की मरम्मत के लिए वैकल्पिक पीपा पुल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। पीपा पुल तैयार होते ही संजय सेतु पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन रोककर मुख्य मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
Trending Videos




राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि संजय सेतु के फर्श में गैप और जॉइंट क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी मरम्मत जरूरी हो गई है। फिलहाल पुल के नीचे पिलरों की बेयरिंग बदलने का काम चल रहा है। मई-जून में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए विभाग ने उससे पहले ही पुल के नीचे का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि अभी पीपा पुल पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है, इसलिए वाहनों का डायवर्जन भी शुरू नहीं किया जा सका है। निर्माण कार्य पूरा होते ही संजय सेतु पर यातायात बंद कर उसकी ऊपरी सतह और टूटे इंस्पेक्शन जॉइंट की मरम्मत कराई जाएगी।


अधिकारियों के अनुसार जहां नदी में पानी भरा है, वहां पीपा पुल बनाया जा रहा है, जबकि जहां रेत का हिस्सा खाली है, वहां लोहे की चादर बिछाकर वाहनों का आवागमन बहाल किया जाएगा। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में पीपा पुल को और लंबा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed