सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies after being set on fire with petrol, village tense

Bahraich News: पेट्रोल डालकर जलाए गए युवक की मौत, गांव में तनाव

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being set on fire with petrol, village tense
कैसरगंज के कुम्हारनपुरवा में सुरक्षा में तैनात पीएसी। - फोटो : कैसरगंज के कुम्हारनपुरवा में सुरक्षा में तैनात पीएसी।
विज्ञापन
कैसरगंज। कुम्हारनपुरवा गांव में एक सप्ताह पहले प्रेम प्रसंग में पेट्रोल डालकर जलाए गए युवक की बृहस्पतिवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही तनाव फैल गया। मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है।
Trending Videos

कैसरगंज के कुम्हारनपुरवा गांव निवासी गणेश कुमार (25) का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने गत 24 अप्रैल को गणेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजनों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां उनका उपचार किया जा रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को गणेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका शव गांव शुक्रवार को गांव पहुंचा तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर जुटने लगे। मृतक के पिता अनिल चौहान ने बताया कि घटना के बाद ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। घटना के बाद से युवती व उसके परिजन गांव छोड़कर चले गए हैं। गांव में तनाव की सूचना मिलते ही सीओ महसी धर्मेंद्र श्रीवास्तव व कैसरगंज थाना प्रभारी राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कराया। सीओ ने शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed