सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 lakh rupees spent in seven blocks, drains and roads not built, 70 lakh rupees unaccounted for

Ballia News: सात ब्लाॅक में 15 लाख खर्च, नहीं बनी नाली-सड़क, 70 लाख का हिसाब नहीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees spent in seven blocks, drains and roads not built, 70 lakh rupees unaccounted for
विज्ञापन
बलिया। जिले के 17 ब्लॉक की 940 ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की सोशल ऑडिट में साॅत ब्लाॅक में काफी खामियां मिली हैं। इन ब्लॉक में सड़क, नाली, खंड़जा, पोखरे की खोदाई के लिए जारी किए गए धन का गबन सामने आया है।
Trending Videos

इस तरह से सात ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में करीब 1581945 रुपये की अनियमितता मिली है। वहीं, 7080075 रुपये का कोई हिसाब-किताब ग्राम पंचायतों के पास नहीं है। सोशल आडिट टीम ने मौका व रिकाॅर्ड खंगालने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। जांच में इस धनराशि का कार्य मौके पर कुछ जगह दिखा लेकिन कागजात पूर्ण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जगहों पर मनरेगा कार्य का बोर्ड भी नहीं मिला है। सोशल आडिट की रिपोर्ट के बाद ग्राम पंचायतों में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल आडिट 2025-26 में ग्राम पंचायतों में मनरेगा जॉब कार्ड, मस्टर रोल और कार्य के बिल/वाउचर का मिलान किया जाता है।
ऑडिट टीम कार्यस्थल पर जाकर किए गए कार्यों की गुणवत्ता, माप और काम की वास्तविकता की जांच करती है।
घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि श्रमिकों को सही समय पर पूरी मजदूरी मिली या नहीं। आवंटित धन का उपयोग सही कार्य के लिए हुआ या नहीं, और क्या कोई वित्तीय हेराफेरी तो नहीं हुई। कार्यस्थल पर कार्य संबंधित बोर्ड लगाने की भी जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed