{"_id":"6988f1ab968a3398000d5fb4","slug":"man-accused-of-stealing-from-two-temples-arrested-in-encounter-ballia-news-c-190-1-ana1001-157366-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो मंदिरों में चोरी करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो मंदिरों में चोरी करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरा पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान रुदल नट को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बाएं पैर में गोली लगी है। चार थानों में 18 से अधिक चोरी के मामले में वह वांछित है। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में थी।
एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि खरूआंव पोखरे के पास नगरा पुलिस रात नौ बजे के बाद चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को आता देख रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने उसे घेर लिया। इसपर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रुदल नट (25) निवासी नकहरा थाना गड़वार के बाएं पैर में गोली लगी है।
पूछताछ के दौरान रुदल ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर चार व 5 जनवरी की रात में सुखपुरा बुढ़वा मंदिर से शिवलिंग व नाग की चोरी की थी। 11 जनवरी की रात को बंगला चट्टी थाना गड़वार से एक टुल्लू पंप चुराया था। 17 व 18 दिसंबर की रात सवन के कंपोजिट विद्यालय में चोरी की। 14 व 15 नवंबर की रात को नगरा पुराना दुर्गा मंदिर में मूर्ति से एक मुकुट तथा नथिया व रुपये चोरी किए थे।
पुलिस ने बदमाश को पीएचसी नगरा में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। संवाद
Trending Videos