सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand to close liquor shops

Ballia News: शराब की दुकान बंद कराने की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Demand to close liquor shops
विज्ञापन
मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया के नाम पर रामगढ़ में संचालित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद कराने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दुकान अपने निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित नहीं की गई, तो एनएच-31 पर चक्काजाम करेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस गंभीर मामले को लेकर 18 जनवरी को ही जिलाधिकारी को लिखित पत्र सौंपा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस शराब की दुकान से रोज गंगा नदी के रास्ते बड़ी नावों के माध्यम से बिहार की ओर शराब की तस्करी की जा रही है। इस अवैध गतिविधि का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग और प्रशासन आंख मूंदे बैठा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम हो रही इस तस्करी से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed